कविता की एक शाम में काका हाथरसी पुरस्कार प्राप्त सुरेश उपाध्याय का सम्मान

कविता की एक शाम में काका हाथरसी पुरस्कार प्राप्त सुरेश उपाध्याय का सम्मान

इटारसी। मानसरोवर साहित्य समिति (Mansarovar Sahitya Samiti) की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत ‘काका हाथरसी हास्य पुरस्कार’ से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य कवि सुरेश उपाध्याय (Suresh Upadhyay) की विशेष उपस्थिति में कविता की एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य कवि सुरेश उपाध्याय पर केंद्रित कविता की एक शाम कार्यक्रम में इटारसी (Itarsi) एवं आसपास के क्षेत्र से आए रचनाकारों ने भी अपनी रचना पढ़ी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के केंद्र बिंदु सुरेश उपाध्याय का सम्मान मानसरोवर संस्था की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार बृजकिशोर पटेल (Brijkishore Patel) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश रावत (Mahesh Rawat) उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ व्यंग्यकार सुरेश उपाध्याय ने अपनी प्रसिद्ध रचनाओं का पाठ किया एवं उपस्थित श्रोताओं एवं कवियों से अपने अनुभव साझा किए। मानसरोवर साहित्य समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था निरंतर साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से साहित्य साधना में संलग्न है।

स्वागत भाषण संस्था के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुशवाहा (Vinod Kushwaha) ने दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि विकास उपाध्याय (Vikas Upadhyay) ने एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष राजेश दुबे (Rajesh Dubey)ने किया। इस अवसर पर रामकिशोर नाविक, मिलिंद रोंगे, अविनेश चंद्रवंशी, टी आर चोलकर, राधा मैना प्रिया, नर्मदा प्रसाद मालवीय, बृजमोहन सोलंकी, अखिल दुबे, अनुराग दीवान, गुलाब भूमरकर, सतीश शमी, एस आर धोते, सुनील जनोरिया, विनय चौरे, हनीफ खान सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!