गुना। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे ने बीना से गुना एवं शिवपुरी से गुना रेल खंड के मध्य और गुना स्टेशन पर अनियमित यात्रियों, बिना टिकट यात्रियों, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों एवं अवैध वेंडर के संबंध में स्पॉट चैकिंगकी।
इस जांच में वाणिज्य और रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शामिल किया। इस निरीक्षण के दौरान सात यात्री गाडिय़ों को चैक कर 79 यात्रियों से 40420 रुपये रेलवे प्रभार वसूला जिनमें 24 बिना टिकट एवं 49 अनियमित यात्री एवं 6 गंदगी करने वाले यात्री शामिल थे।
उक्त निरीक्षण में उप मुख्य टिकट निरीक्षक गुना सौरभ शर्मा, खंड वाणिज्य निरीक्षक पंकज मीणा, अशोक नागर स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य, मंडल वाणिज्य निरीक्षक शिवपुरी राजेश लढ़वाल, मुख्य टिकट निरीक्षक एम के वर्मा, स्टेशन प्रबंधक दीप अग्रवाल, मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खानपान निरीक्षक हेमराज मीणा, आरपीएफ निरीक्षक सीएस डाबोर, आरपीएफ स्टाफ केके मीना एवं राजेश कासवां के साथ टिकट चैकिंग स्टाफ एवं आरपीएफ स्टाफ भी सम्मिलित रहा।








