इटारसी। सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी का 28 वॉ स्थापना दिवस समारोह, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम, समाज के परिजनों की भारी संख्या में उपस्थित के साथ सोनासांवरी के मैरिज गार्डन में स्नेह भोज के साथ संपन्न हुआ।
समाज के वरिष्ठतम सदस्य पं. जीपी दीक्षित ने अध्यक्षता की। महिला सभा अध्यक्ष संगीता शर्मा, पुरुष सभा अध्यक्ष राजकुमार दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष जयंत शर्मा मंचासीन हुए। सरस्वती वंदना संगीता शर्मा एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति मंगला ढिमोले ने दी। स्वागत उद्बोधन सचिव पंडित घनश्याम शर्मा ने किया एवं सभा केआय व्यय का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष पं शिवनारायण बुधौलिया ने प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आदिश्री शर्मा ने बांसुरी वादन की मधुर प्रस्तुति दी। कल्याणी थोरवाल विनिमयी थोरवाल एवं आराध्या मिश्रा ने नृत्यों की प्रस्तुति दी। कल्पना पाराशर मंगला ढिमोले ज्योति शर्मा संगीता शर्मा रौनक राजोरिया, कृष्ण कुमार शर्मा ने मनोहारी गीतों की प्रस्तुति दी। कक्षा 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा उच्च अंको से उत्तीर्ण 15 मेधावी छात्र छात्राओं मोहित दुबे शाश्वत तिवारी कार्तिक बुधौलिया पलक मिश्रा अग्रिमा मिश्रा कंचन शर्मा जतिन मिश्रा अनुष्का ढिमोले सजल ढिमोले गोपाल शर्मा अंकित शर्मा अंबर शर्मा अंकिता शर्मा श्रेया त्रिपाठी मुस्कान दुबे को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवनारायण बुधोलिया, जयंत शर्मा मुकेश पाराशर, विनोद शर्मा, विनय मिश्रा, मुकेश मिश्रा, घनश्याम शर्मा, कमलेश शर्मा, नेहा बुधौलिया, रश्मि मिश्रा, कल्पना पाराशर, सरोज शर्मा, अस्मिता मिश्रा, विजयलक्ष्मी मिश्रा, आशा मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।