होशंगाबाद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिक्षक दिवस (teacher’s Day) की पूर्व दोपहर में शिव संकल्प साहित्य परिषद के तत्वावधान में तुलसी मानस भारती भोपाल के सम्पादक साहित्यकार देवेंद्र रावत एवं सेमिरिटन्स स्कूल के संस्थापक/संचालक डॉ आशुतोष शर्मा की विशेष उपस्थिति में साहित्य एवं शिक्षा से जुड़ी प्रतिभाएं सर्व दिनेश मालवीय, राजकुमारी चौकसे, विमल कुमार राकेश, पुष्पा यादव, संगीता मेसरा, रंजना दीक्षित, साजिद सिरोंजवी, अंजना चौबे आदि सम्मानित होंगे। इसी अवसर पर डॉ कृष्ण गोपाल मिश्र एवं देवेंद्र रावत द्वारा पं. गिरि मोहन गुरु कृत संक्षिप्त शिव पुराणम का लोकार्पण होगा। परिषद के पं. अखिलेश गुरु ने सभी काव्य एवं शिक्षा प्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित होंगी प्रतिभाएं

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









