इटारसी। तवा बांध के गेट (Tawa Dam Gate) कभी भी खोले जा सकते हैं। दरअसल ऊपरी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण तवा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज तवा बांध का जलस्तर 354.54 मीटर हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने डैम के निचले क्षेत्रों के गांव में लोगों को ऊंचे क्षेत्रों में जाने की सलाह दी है। संभावना है कि बारिश को देखते हुए तवा बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। 15 सितंबर तक तवा बांध का गवर्निंग लेवल 355.09 मीटर है, और बारिश को देखते हुए ऐसी संभावना है कि जलस्तर इस को पार कर जाएगा। यदि जलस्तर इससे आगे होता है, तो बांध के गेट खोले जा सकते हैं। जल संसाधन विभाग में तवा बांध के निचले क्षेत्रों में रहने वाले गांव के लोगों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।
खोले जा सकते हैं तवा बांध के गेट (Tawa Dam Gate)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







