इटारसी। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में आज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती एवं भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग के मेंटेनेंस सर्वे के लिए आए पीडब्ल्यूडी (ई/एम) से सचिन गुप्ता एसडीओ, ओम प्रकाश मेहरा और आयुष खान सब इंजीनियर उपस्थित थे। संस्था के प्राचार्य आरके चोलकर, विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, पल्लवी नरवरे, लोकेंद्र सिंह बनाफर, भूपेन जोठे सहित सभी गुरुजनों का विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के लिए भाषण और कविताओं के माध्यम से शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनका आज्ञा पालन करना, उनका सम्मान करना और उनके योगदान को याद रखना हम सभी का कर्तव्य है। विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि देश और समाज का आर्थिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विकास शिक्षक के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं है।
इस कार्यक्रम में संस्था के कई अन्य गुरुजनों जैसे प्रबल गौर, लखनलाल कोरी, श्रीमती पल्लवी शर्मा, अनीता वर्मा, प्रवेश चौरे, अंकित मिश्रा, आशीष चौरे, हरिओम नरवरे, निखिल विजयवा, शैलेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती शिवांगी मालवीय, सोनिया अग्रवाल, इति महालहा, सुश्री नेहा केदारे, नैनी पटेल, श्री निलेश गौर, संजय कुलश्रेष्ठ, रामचरण सिंह तोमर, योगेश बरकने और रचना श्रीवास का भी विद्यार्थियों द्वारा सम्मान किया गया। यह समारोह शिक्षकों और छात्रों के बीच के गहरे रिश्ते को दर्शाता है।









