इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी और शिक्षक कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितंबर, 2025 को शाम 6 बजे से शिक्षक दिवस के अवसर पर एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। यह समारोह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा और सांसद नर्मदापुरम-नरसिंहपुर दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को स्वीकार करना और उनका सम्मान करना है।









