इटारसी। लायंस क्लब इटारसी फ्रेन्ड्स Lions Club Itarsi Friends ने वृंदावन गार्डन Vrindavan Garden न्यास कालोनी के सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 11 शिक्षकों का सम्मान Teachers honor किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि एसडीओ सतीश राय थे। कार्यक्रम में एमजीएम कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ वीके सीरिया का सम्मान मानव अधिकार संरक्षण परिषद ने किया।
डॉ.कश्मीर सिंह उप्पल का सम्मान किया

सृजनात्मक कलाओं की संस्था बातचीत परिवार के संस्थापक सदस्यों ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरु डॉ.कश्मीर सिंह उप्पल का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। इस अवसर पर सुरेंद्र साकल्ले, हिमांशु मिश्रा एवं सुधांशु मिश्र ने मुख्य संस्थापक सदस्य, गुरु एवं साथी डॉ. कश्मीर सिंह उप्पल एवं उनकी पत्नी को उनके निवास पर पहुंचकर शॉल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।
प्रोफेसर डॉ वीके सीरिया का सम्मान

कार्यक्रम में एमजीएम कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ वीके सीरिया का सम्मान मानव अधिकार संरक्षण परिषद ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमृतलाल कबीरिया, एडवोकेट गोपाल राजपूत, दीपक श्रीवास, राधेलाल बोरासी, घनश्याम बोरासी, अरविंद शर्मा, रमेश मालवीय, एमके श्रीनिवास, विशाल कुमार दुबे आदि ने सम्मानित किया
गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वाह
आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरु शिष्य परम्परा का निर्वहन करते हुए उनके निवास स्थान जाकर शॉल श्रीफल व मास्क भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व छात्रों ने केपीएस परमहंसए श्रीमती सुषमा परमहंसए जीएस पटेलए सुनीता तिवारीए जितेंद्र साहू एवं श्रीमती आठनेरे आदि गुरुजनों का सम्मान किया। सम्मान करने वालों में नगर अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रामशंकर सोनकरए राहुल दुबेए पंकज पटेलए जय जुनानियाए पवन शर्मा आदि मौजूद रहे ।








