रितेश राठौर, केसला। पंचायत भवन केसला में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की विकासखंड शाखा की पाक्षिक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों माखनलाल नागेश निर्मोही, मदनलाल यादव एवं भैयालाल मवासे को शाल, श्रीफल एवं कलम भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य भूरेलाल हुई ने गुरु गरिमा पर आधारित कविता का पाठ किया। वहीं, एचएस वर्मा, गंगाचरण गुप्ता, व्हीआर सूर्यवंशी एवं प्रीतम सिंह यादव ने भी शिक्षकों का अभिनंदन किया। वरिष्ठ शिक्षक माखनलाल नागेश निर्मोही ने शिक्षक दिवस पर अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तम भविष्य के लिए शिक्षा अनिवार्य है। अत: शिक्षित बनें, संगठित रहें और जीवन को उन्नत बनाने के लिए संघर्ष करें। अंत में सम्मानित शिक्षकों की ओर से श्री नागेश ने संगठन के प्रति आभार प्रकट किया।









