इटारसी। आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस (International Drug Prevention Day) के अवसर पर आंगनवाड़ी (Anganwadi) के सहयोग से नशामुक्त भारत अभियान (Drug Free India Campaign) के अंतर्गत नशा के दुरुपयोग एवं उससे बचाव हेतु महिलाओं के योगदान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता (Slogan Writing Competition) में भाग लिया। समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी नगर पालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi,) शिखा मालाकार ने महिलाओं को नशे के दुरुपयोग एवं समाज में महिलाओं द्वारा नशे को रोकने हेतु क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसके संबंध में जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली गई एवं स्वयं नशा न करने एवं परिवार को नशे से बचाने का संकल्प भी लिया गया।
नशे के दुरुपयोग बताए, नशा न करने का संकल्प दिलाया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






