इटारसी। अग्रकुल प्रवतक भगवान अग्रसेन जयंती (Agrasen Jayanti) महोत्सव रविवार 8 अक्टूबर से अग्रवाल भवन (Agrawal Bhawan) में आयोजित किया जाएगा प्रथम दिन खेल, बौद्धिक कौशल, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, साथ ही शाम को श्री अग्रसेन मेले (Shri Agrasen Fair) का आयोजन भी रविवार 8 अक्टूबर को अग्रवाल भवन में होगा। 9 और 10 अक्टूबर को महिला मंडल के कार्यक्रम 11 और 12 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 अक्टूबर को भंडारा प्रसादी और 15 अक्टूबर को मुख्य जयंती समारोह होगा।
तरुण अग्रवाल मंडल (Tarun Agarwal Mandal) के अध्यक्ष गुलाबचंद अग्रवाल (Gulabchand Agarwal) ने बताया कि अग्रसेन जयंती पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी जिसमें अग्रवाल महिला मंडल, युवक दल, बहुरानी मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे। मंडल की बैठक में आयोजन को लेकर सहमति बनी अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा 15 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 4 बजे अग्रवाल भवन से शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस अग्रवाल भवन में पहुंचेगी जहां मुख्य कार्यक्रम परितोषित वितरण समारोह किया जाएगा और इसी के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन होगा।








