सिवनी मालवा। नगर पालिका परिषद द्वारा कायाकल्प योजना अंतर्गत शहर के सभी वार्डों में सड़क निर्माण कार्य एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है जिसमें शहर के 26 चिन्हित मार्गों पर कार्य होना है। भूमिपूजन कार्यक्रम वार्ड 11 राधावल्लभ मंदिर मार्ग में हुआ।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल के कर कमलों से कायाकल्प योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जिसमें सेठ बदामी लाल मार्ग लोखर तलाई रोड, सेठ फुसामाल, राधावल्लभ मंदिर मार्ग आदि पर सड़क निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने नगर में 2 करोड़ रुपए की लागत से सब्जी मंडी, 3 करोड़ रुपए की लागत से गीता टाकीज से शिवपुर रोड तक सड़क एवं पुल निर्माण कार्य, 7 करोड़ की लागत से गोंदागांव गंगेशेरी त्रिवेणी संगम ग्राम पापन पर पुल निर्माण कार्य, 3 करोड़ रुपए की लागत से रिची धौलपुर गंजाल नदी पर पुल निर्माण कार्य एवं 25 करोड़ की लागत से सिवनी मालवा क्षेत्र की छोटी बड़ी सड़कों के निर्माण कार्य आदि विकास कार्यों की मांग की। कृषि मंत्री पटेल ने सभी मांगों को जल्द से जल्द स्वीकृत कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम विधायक प्रेम शंकर वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में किया। संचालन ईश्वरदास जमीदार एवं आभार शैलेंद्र गौर ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई, उपाध्यक्ष स्वाति, पूर्व पार्षद शैलेंद्र गौर, संतोष पारीक, सीएमओ राकेश मिश्रा, मृगेंद्र सिंह मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सोहरोत, डॉ विशाल बघेल, पार्षद अखिलेश खेमचंद चौकसे, सरिता अग्रवाल, रचना लहरी, प्रशांत यादव, गीताबाई कुशवाह, दुर्गेश उइके, किरण राठौर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, शंभू सिंह भाटी, राजेंद्र साध आदि उपस्थित रहे।









