इटारसी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में पदस्थ न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता के इटारसी आगमन को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है। न्यायमूर्ति श्री गुप्ता, जो पूर्व में इटारसी न्यायालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, के सम्मान में 25 जनवरी 2026, रविवार को इटारसी न्यायालय परिसर में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
सामान्य सभा की बैठक में निर्णय
इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु अधिवक्ता संघ कक्ष में संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। संघ के प्रवक्ता विनोद भावसार एडवोकेट ने बताया कि न्यायमूर्ति श्री गुप्ता 25 जनवरी को अल्प प्रवास पर इटारसी पधार रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोपहर 2 बजे न्यायालय परिसर में उनका आत्मीय स्वागत एवं रंगारंग अभिनंदन समारोह किया जाएगा।
अभिनंदन समारोह के पश्चात स्नेह भोज का भी आयोजन किया है। कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी सक्रियता से जुटी हुई है। इस अवसर पर नर्मदापुरम एवं इटारसी न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीशगण तथा अधिवक्ता संघ के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
अधिवक्ता संघ इटारसी के अध्यक्ष रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता नागेश एवं मनीष बाजपेई, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे, सहसचिव विजय दुब, ग्रंथपाल कंचन मेहरा सहित समस्त कार्यकारिणी ने सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस अभिनंदन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।









