इटारसी। अहिरवार समाज संघ के तत्वावधान में ग्राम मरोड़ा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी सामाजिक समरसता और मानवता के महान प्रतीक थे। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा के संदेश के माध्यम से समाज को बताया कि सच्ची भक्ति मन की पवित्रता में है। उन्होंने सैकड़ों वर्ष पूर्व जात-पात का भेदभाव मिटाकर एकता का मार्ग दिखाया था।
इस अवसर पर आयोजक डॉ. अतुल अहिरवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संत रविदास जी के चित्र वितरित किए। कार्यक्रम में कृष्णा चौधरी, कन्हैयालाल बामने, विवेक पथौरिया, बृजेश बामने सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन डॉ. अतुल अहिरवार ने किया एवं आभार नीतीश अहिरवार ने माना।










