इटारसी। पथरोटा थानांतर्गत पांडुखेड़ी में नवजात शव मिलने की सूचना मिली है। पथरोटा पुलिस को गांव की एक महिला ने सूचना दी थी कि वह अपने घर के आंगन में गोबर लीप रही थी कि कुछ कुत्ते निकले। एक के मुंह में नवजात का शव था। उसने पत्थर मारा तो कुत्ते शव को छोड़कर भाग गये। महिला ने दोपहर करीब 1 बजे थाना प्रभारी नागेश वर्मा को इसकी सूचना दी।
थाना प्रभारी श्री वर्मा ने एएसआई एमएस बट्टी को मौके पर भेजा। वे अपने साथ हीरालाल धुर्वें, पंजाब राव पंजारे, आरक्षक राजेंद्र को लेकर मौक पर पहुंचे। शव के दोनों हाथ और सिर नहीं था। आतें बाहर थीं और शरीर काला पड़ चुका था। शव तीन दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इटारसी स्थित शांतिधाम श्मशानघाट में दफन करा दिया है। श्री बट्टी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अस्पतालों और मुखबिर के माध्यम से नवजात को फेंकने वाली महिला की तलाश की जा रही है।
पांडुखेड़ी में मिला तीन दिन के नवजात का शव, कुत्तों ने नोंच डाला


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







