इटारसी। शहर के व्यस्ततम इलाके सूरजगंज स्थित माहेश्वरी भवन के समीप आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गहरी नाली में एक अज्ञात युवक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।
मृतक की हुई पहचान
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की शिनाख्त अजय (38 वर्ष), पिता ओमप्रकाश के रूप में हुई है। अजय शहर से सटे ग्राम साकेत का निवासी बताया जा रहा है। घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
युवक नाली में कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक साकेत से इटारसी कब और किस काम से आया था। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।










