---Advertisement---

सामान्य निर्धन कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने पंचायत सचिवों के बारे में ये कहा

By
On:
Follow Us

इटारसी। मप्र पंचायत सचिव संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं 32 जिलाध्यक्ष, सैकड़ों ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। चिंतन बैठक में मप्र राज्य सामान्य निर्धन कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिब चौबे (Shiv Choubey) ने भी संबोधित किया।उक्त बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत (Narendra Singh Rajput), प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा (Vinod Sharma), प्रदेश कोषाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह परिहार (Yadvendra Singh Parihar), प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा (Suresh Vishwakarma), प्रदेश उपाध्यक्ष मोती सिंह नायक (Moti Singh Nayak), सुखेंद्र सिंह (Sukhendra Singh) एवं सरदार चौरे (Sardar Chaure) मंचासीन रहे।
श्री चौबे ने अपने संबोधन में कहा की पंचायत सचिव शासन की महत्वपूर्ण कड़ी है एवं प्रदेश की 70 प्रतिशत ग्रामीण जनता के विकास की धुरी हैं, आज प्रदेश में जो भी विकास हो रहा हंै उसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान पंचायत सचिवों का है। किंतु आप के कुछ लोगों के कारण यह उपलब्धि शासन के समक्ष सही तरीके से पेश नहीं की गई। इसके उलट आपको विकास कार्य में अड़ंगा डालने वाले के रूप में पेश किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री के समक्ष विकास में सहयोग करने वाले पंचायत सचिव के अच्छे कार्यों शासन एवं प्रशासन के समक्ष दमदारी से आपके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया जाएगा। शीघ्र ही फाइनल ड्राफ्ट (Final Draft) बनाकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और आपकी टीम को मुख्यमंत्री निवास बुलाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने शिव चौबे के समक्ष प्रमुख रूप से मांगें रखी कि पंचायत ग्रामीण विकास में संविलियन, नियुक्ति दिनांक से सेवा काल की गणना एवं अनुकंपा नियुक्ति में सरलीकरण, रिटायर हो रहे साथियों के लिए ग्रेच्युटी पंचायत सचिवों का अधिकार है और यह अधिकार पंचायत सचिवों को शीघ्र मिलना चाहिए। बैठक में लगभग 3 घंटे मंथन हुआ एवं उपस्थित प्रदेश के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों ने अपने विचार मंच के माध्यम से व्यक्त किए एवं एकमत से पंचायत सचिव संगठन की बागडोर 03 वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए सौंपी। संचालन पंचायत सचिव संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष होशंगाबाद ने संयुक्त रूप से किया। आभार होशंगाबाद जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.