इटारसी। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इसके संविधान में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता लखनऊ ने एक उच्च स्तरीय 3 सदस्यीय संविधान संशोधन समिति का गठन किया है।
इस महत्वपूर्ण समिति में समाज के अनुभवी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव/विधायक, रायपुर, सदस्य रमेश के साहू राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, इटारसी और डॉ. प्रकाश सेठ भोपाल शामिल किये हैं।
28 फरवरी तक मांगे गए सुझाव
समिति के सदस्य और इटारसी के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश के. साहू ने बताया कि उन्हें सौंपी जिम्मेदारी के तहत वे समाज के प्रबुद्ध जनों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने समाज हित में संविधान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से लिखित सुझाव आमंत्रित किए हैं।
सुझाव भेजने की प्रक्रिया
- यदि आप संविधान संशोधन हेतु कोई सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो अपने हस्ताक्षरयुक्त लिखित सुझाव 28 फरवरी तक व्हाट्सएप नंबर 9425136008 पर भेज सकते हैं।









