---Advertisement---

इटारसी मालगोदाम से अगस्त में मंडल को रुपये 08.37 करोड़ की कमाई

By
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के इटारसी जंक्शन (Itarsi Junction) स्थित मालगोदाम से रेलवे (Railway) को अगस्त माह में 8 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हुई है।
पीआरओ सूबेदार सिंह (PRO Subedar Singh) ने बताया कि डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय (DRM Saurabh Bandopadhyay) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रियंका दीक्षित के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए माल परिवहन से जुड़े बड़े और छोटे व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें रेलवे के जरिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) (Ministry of Railways (Railway Board)) द्वारा लागू की गई विभन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए रेलवे के जरिये अधिकाधिक माल का परिवहन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में अधिकारियों व पर्यवेक्षक कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करने एवं व्यापारियों द्वारा ली जा रही रुचि के परिणामस्वरूप इटारसी मालगोदाम से भोपाल मण्डल (Bhopal Division) ने माह अगस्त 2022 में मालभाड़ा मद में रुपये 08.37 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। भोपाल मण्डल रेल प्रशासन माल एवं पार्सल यातायात को रेलवे की तरफ आकर्षित करने के लिए माल व पार्सल सेवा से जुड़े ग्राहकों/व्यापारियों को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के प्रति कृत संकल्प है, साथ ही रेलवे के जरिये माल लदान को बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.