इटारसी। वर्धमान विद्यालय के सभागार में कक्षा 7 वी से 12 वीं की छात्राओं के लिए किशोरावस्था और उसकी परेशानियां विषय पर एक सेशन का आयोजन किया। 12 वर्ष से 19 वर्ष तक की बालिकाओं में होने वाले शारीरिक, व्यावहारिक परिवर्तन और परेशानियों को समझकर उन्हें दूर करन यह सेशन डॉक्टर रिचा पहाडिय़ा ने लिया।
डॉ रिचा पहाडिय़ा का परिचय एवं स्वागत उद्बोधन श्रीमती पूजा तिवारी ने एवं पुष्प गुच्छों से स्वागत वरिष्ठ उपप्राचार्य श्रीमती पुष्पा रघुवंशी ने किया। मुख्य अतिथि शाला डायरेक्टर श्रीमती रचना जैन, वरिष्ठ उपप्राचार्य श्रीमती पुष्पा रघुवंशी एवं श्रीमती योगिता स्वर्णकार के साथ शाला की सभी शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
डॉ. रिचा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाली परेशानियों एवं बदलाव से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को दूर किया। डॉ. रिचा ने छात्राओं को समझाया कि हमारे शरीर में होने वाले किसी भी प्रकार के बदलाव या समस्या की जानकारी अपने माता-पिता या डॉक्टर से परामर्श करें। छात्राओं को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने एवं अपना बहुमूल्य समय देने हेतु श्रीमती वंदना गौतम ने डॉ. रिचा पहाडिय़ा का आभार व्यक्त किया।








