इटारसी। ग्रीन पॉइंट स्कूल एवं फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन खेल प्रशाल खेड़ा स्टेडियम ग्राउंड, में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आज शिविर में 60 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिनमें बालक एवं बालिकाएं शामिल हैं।
फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, सचिव अजय चौधरी, फाइटर फुटबॉल क्लब के कोच भागवत सिंह राजपूत, महेंद्र मालवीय (गोलू दबंग), पिपरिया से वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सूरज सिंह राजपूत, पूर्व गोलकीपर प्रवीण तंवर प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच रोहित महाते बैतूल, हरीश थापा इटारसी, नितिन, महेश कुशवाहा की उपस्थिति ने बच्चों के उत्साह को दोगुना कर दिया। शिविर 15 मई से 15 जून 2025 तक चलेगा जिसमें रोज शाम 5 बजे से 7 बजे तक खेल प्रशाल स्टेडियम खेड़ा, इटारसी में 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।









