इटारसी। गोकुल नगर खेड़ा में आईएसओ प्रमाणित शांति धाम शमशान घाट स्थित है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग नर्मदापुरम के द्वारा यहां परिसर के सामने की ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं। ग्रामीण यांत्रिक विभाग ने इटारसी शहर में लगभग 1 करोड़ की लागत के पेपर ब्लॉक सड़क किनारे लगवाए हैं। जिसके कारण सड़कों के आजू-बाजू में गंदगी से नागरिकों को मुक्ति मिलेगी एवं पैदल चलने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इस कार्य हेतु विशेष रूचि ली। श्मशान घाट के सामने वंशिका इंटरप्राइजेज के संचालक ने व्यक्तिगत रुचि लेकर साफ सुथरा कार्य कराया है, जिसके कारण शांति धाम शमशान घाट के सामने का पूरा परिसर खूबसूरत और आकर्षक हो गया है।
वंशिका इंटरप्राइजेस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहन खंडेलवाल, सचिव रवि किशोर जायसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जीडी अग्रवाल, सदस्य कार्यकारी प्रमोद पगारे ने कहा कि शांति धाम के सामने का पूरा परिसर खूबसूरत दिख रहा है, कई समस्याओं से मुक्ति मिल गई है।









