इटारसी। अनुविभाग के रामपुर थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने ही बेटे की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। बेटा शराब के नशे में अपनी मां से झगड़ा कर रहा था। गुस्से में पिता ने बेटे को लाठियों से पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय यादव 27 वर्ष, शराब पीकर अपनी मांग से लड़ाई कर रहा था। उसके पिता रघुवर यादव पिता रामेश्वर यादव 50 वर्ष ने डंडे से मारपीट की जिससे विजय की मौत हो गयी। बता दें कि शनिवार को रामपुर पुलिस को केसलाखुर्द के पास एक युवक का शव मिला था।
युवक के शरीर पर लाठियों से मारपीट के निशान थे। पुलिस ने मामले में जांच की तो बता चला कि उसके पिता ने ही उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गयी।









