इटारसी। जिले के सिवनी मालवा में एक दुल्हन बारात आने से पूर्व ही घर छोड़कर भाग गयी। दुल्हन के भागने की खबर मिलते ही दूल्हा अपने बारातियों के साथ पुलिस थाना शिकायत लेकर पहुंचा। मगर, यहां से मामला डोलरिया थाने का होना कहकर एफआईआर लिखने से इनकार कर दिया।
मामला सिवनी मालवा के ग्राम खोकसर (village khoksar) का है, जहां ग्राम रमपुरा से एक बारात पहुंची थी। बारात दुल्हन के घर पहुंचती इससे पूर्व ही दुल्हन के भाग जाने की सूचना दूल्हे के भाई के पास पहुंची। दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को सूचना दी और कहा कि दुल्हन सुबह 5 बजे ही भाग गयी है, अब बारात लेकर मत आओ। इसके बाद दुल्हा और बाराती सिवनी मालवा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी संजय चौकसे (police station in-charge Sanjay Chouksey) को संपूर्ण जानकारी दी। दूल्हे ने बताया कि उसकी बहन की शादी दुल्हन के भाई से 14 जून को हो चुकी है, वहीं आज उसकी शादी उसी घर में हो रही थी, लेकिन दुल्हन उससे पहले ही घर से चली गयी। दूल्हे को तो सिवनी मालवा थाना प्रभारी ने डोलरिया का मामला बताकर वहां भेज दिया। लेकिन, दुल्हन के परिवार ने कहीं शिकायत दर्ज नहीं करायी है।
दूल्हा की निकली बारात, दुल्हन घर से भागी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







