इटारसी। आज सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग केसला के तवानगर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। आज के कार्यक्रम में सभी गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताया। जन्म के तुरन्त बाद स्तनपान और फिर 6 माह तक स्तनपान फिर ऊपरी आहार की शुरूआत की जानकारी दी गई।
दस्तक अभियान में बच्चो का वजन लिया, एमयूसी ली गयी साथ ही बच्चों को विटामिन ए पिलायी गयी। दस्त की दवा व ओआरएस भी दिया। आज के कार्यक्रम क्रम में एएनएम श्रीमती ललिता खरे, आशा कार्यकर्ता सुलता विश्वास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा, रितु पथौरिया उपस्थित थीं।








