---Advertisement---

मालवीयगंज के बूढ़ी माता मंदिर में 26 जनवरी से गूंजेंगे श्री शतचण्डी महायज्ञ के मंत्र

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र मालवीयगंज स्थित श्री श्री बूढ़ी माता मंदिर में इस वर्ष 51 वा श्री शतचण्डी महायज्ञ अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। 26 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाले इस सात दिवसीय अनुष्ठान में नगर सहित आसपास के अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

कलश यात्रा के साथ होगा भव्य शुभारंभ

यज्ञ का शुभारंभ 26 जनवरी, सोमवार को प्रात: 10:30 बजे भव्य कलश यात्रा (घट यात्रा) से होगा। यह यात्रा श्री माता महाकाली दरबार से प्रारंभ होकर नवग्रह दुर्गा मंदिर और बालाजी मंदिर चौराहा होते हुए श्री बूढ़ी माता मंदिर पहुंचेगी। इसी दिन शाम 4 बजे अरणिमंथन के माध्यम से अग्नि प्राकट्य कर यज्ञ की आहुतियां प्रारंभ की जाएंगी।

धार्मिक अनुष्ठान एवं मानस प्रवचन

सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन प्रात: 8:30 से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक पूजन, दुर्गासप्तशती पाठ, रुद्राभिषेक एवं आरती संपन्न होगी। विशेष रूप में 27 से 31 जनवरी तक दोपहर 1 से 5 बजे तक प्रख्यात कथावाचक पं. चन्द्रकांत भार्गव के मुखारविंद से मानस प्रवचन की अमृत वर्षा होगी। पूर्णाहुति व महाप्रसाद वितरण 01 फरवरी 2026 रविवार, दोपहर 2 बजे से होगा।

इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पं. प्रमोद भार्गव शास्त्री होंगे, जबकि संरक्षक की भूमिका पं. रामगोपाल त्रिपाठी शास्त्री निभा रहे हैं। इस वर्ष की मुख्य यजमान श्रीमती हेमलता क्षितित भावसार हैं। मंदिर समिति ने सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने में तन, मन, धन से सहयोग प्रदान करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.