इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
वार्ड क्रमांक 21 में उन्होंने पार्षद कन्हैया मिहानी एवं ठेकेदार आशीष अग्रवाल के साथ नाली एवं रोड निर्माण कार्य का जायजा लिया। अध्यक्ष चौरे ने अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वार्ड क्रमांक 1 में भी उन्होंने पार्षद दिलीप गोस्वामी के साथ नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहीं, इससे पहले वार्ड क्रमांक 2, जय प्रकाश नगर में अरक्का के घर के पास नाली की समस्या को लेकर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
अध्यक्ष चौरे ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।








