इटारसी। कृषि उपज मंडी में नये सचिव भिंड क्षेत्र से आ रहे हैं। मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने कृषि उपज मंडी समिति गोहद, जिला भिंड में पदस्थ सचिव प्रशांत पांडेय को प्रशासनिक आधार पर इटारसी स्थानांतरित किया है। अब तक बानापुरा कृषि उपज मंडी के प्रभारी सचिव रामदीन इमने, इटारसी सचिव का प्रभार देख रहे थे।
संयुक्त संचालक (स्थापना) मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल श्रीमती रितु चौहान के आदेश में प्रशांत पांडे को इटारसी कृषि उपज मंडी में सचिव पदस्थ करके नये पदस्थापना स्थल पर अविलंब कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। रामदीन इमने, मंडी निरीक्षक (प्रभारी सचिव) कृषि उपज मंडी समिति बानापुरा को इटारसी सचिव के प्रभारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।








