इटारसी। तवा बांध के खुले गेटों की संख्या घटाने के साथ ही फिलहाल नर्मदापुरम में बाढ़ का खतरा टल गया है। बरगी और तवा के गेट खुले होने से नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन तवा के गेट कम करने से काफी राहत मिली है।
आज सुबह बांध का जलस्तर 7 बजे 1159.50 था, जो जुलाई के गवर्निंग लेबी से करीब डेढ़ फिट अधिक है। बांध के 3 गेट 5 फिट तक खुले हैं जिनसे 23790 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है जबकि एचईजी को बिजली बनाने के लिए 3600 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इस तरह से तवा नदी में कुल 27390 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध में 80.70 फीसद जल भराव है। ऊपर पहाड़ों पर और तवा बांध के जलभराव क्षेत्र में बारिश पर बांध के गेटों की बढ़ाने या घटाना निर्भर करेगा।
पिछले चौबीस घंटे में वर्षा
पिछले चौबीस घंटे में जिले में 53.4 मिमी और अब तक कुल 870.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। तहसील में वर्षा के आंकड़े देखें तो नर्मदापुरम में 50.4 मिमी, सिवनी मालवा 39, इटारसी 37.8, माखननगर में 48, सोहागपुर में 53, पिपरिया 83, बनखेड़ी 89.6, पचमढ़ी 38 और डोलरिया में 41.3 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है।
कुल वर्षा तहसीलों की
नर्मदापुरम में 934.6 मिमी, सिवनी मालवा 777, इटारसी 779, माखननगर में 555, सोहागपुर में 987, पिपरिया 919, बनखेड़ी 1089.4, पचमढ़ी 1158.2 और डोलरिया में 634 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। जलाशयों का जलस्तर सुबह 8 बजे सेठानी घाट 961.90/967 फिट तवा बांध 1159.50/1166 फिट बरगी बांध 418.65/422.76 मीटर बारना बांध 347.24/348.55 मीटर








