इटारसी। जनपद पंचायत केसला के दिवंगत सचिव ओम प्रकाश बड़कुर की श्रद्धांजलि सभा आज उनके निज ग्राम देहरी में आयोजित की गई। इस भावुक अवसर पर मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने एकजुटता दिखाते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की।
संगठन ने सौंपे 32,600 रुपए
श्रद्धांजलि सभा में पंचायत सचिव संगठन, जनपद पंचायत केसला द्वारा स्व. ओम प्रकाश बड़कुर के दोनों पुत्रों उदित एवं संस्कार को ₹32,600 की सहयोग राशि नगद प्रदान की गई। यह सहयोग राशि संगठन के सदस्यों द्वारा एकत्रित की गई थी, जो यह दर्शाता है कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन परिवार दिवंगत साथी के साथ खड़ा है।
ये रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि सभा और सहयोग राशि प्रदान करने के इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पंचायत सचिव ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर कास्दे , संयुक्त मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष राजपूत, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजू यादव, संतोष उइके, सचिव कमल परते, सचिव विजय चौहान, सचिव राजेंद्र चौधरी, सचिव ओंकार सिंह सिसोदिया, सचिव विनय मीना, ग्राम पंचायत घाटली के सचिव मिश्रा, ग्राम रोजगार सहायक बिछुआ, और जनपद पंचायत केसला के कंप्यूटर ऑपरेटर जीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में सचिव साथी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।









