इटारसी। नामदेव समाज संगठन की संयुक्त बैठक रविवार को कोषाध्यक्ष पूनमचंद नामदेव के निवास पर आयोजित की गई। गौहरपाल नामदेव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज की तीनों शाखाओं (विकास परिषद, युवा परिषद और महिला परिषद) के सदस्यों ने शिरकत की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को नागपुर में होने वाले वृहद अधिवेशन में समाज का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इसके साथ ही गत नवंबर माह के जयंती कार्यक्रम का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया और आगामी होली मिलन समारोह की योजना बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में महिला सदस्यों द्वारा ‘हल्दी-कुमकुम’ का आयोजन हुआ। इस दौरान देवेंद्र जनौरिया, रामचरण नामदेव, पूनमचंद नामदेव और प्रवक्ता अमित नामदेव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।










