इटारसी। नर्मदापुरम जिले के इटारसी थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी के मामले में मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 29 सितंबर 2025 को सुबह 10:15 बजे, कंगी मोहल्ला में मकान खाली कराने की बात पर से आरोपी ने फरियादी को गाली दी, झाड़ू से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी पर धारा 296, 115(2), और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. 28 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12:15 बजे, न्यास के पास मेन रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 30 सितंबर 2025 को दोपहर 2:15 बजे, नाला मोहल्ला, इटारसी में एक आरोपी से कच्ची महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत की।








