इटारसी। स्वच्छता के अग्रदूत और संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 150 वीं जयंती के अवसर पर रजक समाज एक कार्यक्रम 23 फरवरी को गाडगे महाराज चौराहे पर करेगा जिसमें नगर पालिका के 251 स्वच्छता दूतों का सम्मान किया जाएगा।
स्वच्छता के प्रति समर्पण का सम्मान
आयोजकों ने बताया कि संत गाडगे महाराज ने जीवन भर स्वच्छता और समाज सेवा का संदेश दिया। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए, समाज ने शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मठ स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सम्मान समारोह के पश्चात एक भंडारा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में 23 फरवरी को प्रात: 11 बजे से संत गाडगे महाराज की महाआरती, 11:30 बजे 251 स्वच्छता दूतों का सम्मान समारोह, दोपहर 01 बजे से भंडारा प्रसादी का वितरण होगा।
इस आयोजन की तैयारियों में रजक समाज के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में अभिषेक कनोजिया, राजकुमार मालवीय, संतोष श्रीवास, राजू मालवीय, चिमनलाल मनवारे, अमित मनवारे, संजय मनवारे, प्रकाश मालवीय, हरीश कनोजिया, राजेश कनोजिया, किशन मालवीय, नितिन कनोजिया, अशोक मालवीय, बबलू तिलोतिया, गौरव बाथव एवं बबलू मालवीय मुख्य रूप से सम्मिलित हैं।










