---Advertisement---

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम, ग्रामीण विकास से बदली गांवों की तस्वीर

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल से पत्रकार विनीत राठी एवं राम शंकर दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संवाद का मजबूत माध्यम है मीडिया

चर्चा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की सराहना की। उन्होंने कहा, पत्रकार समाज और शासन के बीच संवाद का सबसे मजबूत सेतु हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, जनता की जरूरतों और विकास कार्यों को शासन के समक्ष लाने में मीडिया की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य बताया।

सड़क संपर्क से आसान हुआ ग्रामीण जीवन

ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण गांवों का परिदृश्य बदला है। उन्होंने विशेष रूप से सड़क कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि अब एक गांव की सड़क दूसरे गांव से जुडऩे लगी है, जिससे ग्रामीणों का शहरों से संपर्क सीधा और सुलभ हुआ है। बेहतर सड़कों के कारण अब ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना, बच्चों का शिक्षा के लिए आना-जाना और रोजमर्रा के कार्य पहले की तुलना में काफी आसान हो गए हैं। सड़क मार्ग सुधरने से किसानों को अपनी उपज मंडी और शहरों तक ले जाने में सहूलियत हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार दिख रहा है।

विकास केवल निर्माण नहीं, जीवन स्तर में सुधार है

राधा पटेल ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास का अर्थ केवल ईंट-गारे के निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर आम नागरिक के जीवन स्तर और उनकी व्यवहारिक सुविधाओं से जुड़ा मुद्दा है। सरकार की योजनाओं से गांवों में बुनियादी सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है। उन्होंने पत्रकारों के सुझावों को सुना और ग्रामीण विकास की गति को और तेज करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.