इटारसी। धार्मिक नगरी चित्रकूट से आए एक संत ने आज इटारसी शहर में लोगों को हैरान कर दिया। रामशखा पांडेय नामक इन संत ने बाजार के तालाब में जल योग की कठिन साधना शुरु की है। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास जमा हो रहे हैं।
बता दें कि कल नगर पालिका में आवेदन देकर, संत रामशखा पांडेय ने लगभग दो घंटे तक इसी मुद्रा में जल समाधि लेने की बात कही थी, जिसके लिए उन्होंने नगर पालिका से विधिवत अनुमति भी ली थी। मौके पर नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, वे इस अनोखी घटना को अपनी आंखों से देखने के लिए तालाब की ओर दौड़ पड़े। यह दृश्य भक्ति और योग साधना का एक अनूठा संगम है, जिसने इटारसी शहर के लिए एक चर्चा का विषय बना दिया है।









