---Advertisement---

आपसी सहमति से हटाई मजार, 30 हजार ग्रामीणों का सफर होगा आसान

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के विकास और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में आज प्रशासन और नागरिकों ने आपसी समन्वय की एक बड़ी मिसाल पेश की है। ग्वाल बाबा (नाला मोहल्ला) डोलरिया रोड पर लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रही एक मजार को आज सर्वसम्मति और पूरे धार्मिक सम्मान के साथ विस्थापित कर दिया गया।

विधायक की पहल लाई रंग

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद किया, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि शहर के विकास के लिए जनसहयोग अनिवार्य है। यह कार्य आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे आने वाले समय में हजारों लोगों को लाभ होगा।

बुलडोजर से हटा अतिक्रमण

मजार विस्थापन के साथ-साथ नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सड़क के आसपास मौजूद अन्य अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया गया। भारी मशीनों की मदद से मार्ग को साफ किया ताकि चौड़ीकरण का कार्य बिना किसी तकनीकी रुकावट के शुरू किया जा सके।

30 हजार ग्रामीणों को मिलेगी जाम से मुक्ति

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इस कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यार्ड रोड से आने-जाने वाले लगभग दो दर्जन गांवों के निवासी, डोलरिया और रेलवे की ओर जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर अब यातायात का दबाव कम होगा और लोगों का समय बचेगा, लगभग 30,000 से अधिक ग्रामीणों के लिए यह मार्ग जीवनरेखा साबित होगा।

सौहार्द की मिसाल, पहले मंदिर, अब मजार

इटारसी ने एक बार फिर साबित किया है कि विकास के लिए यहां के नागरिक दलगत राजनीति और धर्म से ऊपर उठकर सोचते हैं। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर को भी यातायात व्यवस्था हेतु सम्मानपूर्वक विस्थापित किया जा चुका है। आज मजार के विस्थापन ने शहर के साझा सौहार्द और विकास के प्रति एकजुटता को फिर से दोहराया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.