- डॉ. मानसी चौरे ने बच्चों को किया मोटिवेट, समाज के गौरव के रूप में उभरीं चौरे बहनें
इटारसी। नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति, जिला नर्मदापुरम ने एक कार्यक्रम आयोजित कर समाज की श्रुतिका चौरे पिता जेएल चौरे का आत्मीय अभिनंदन किया।
श्रुतिका चौरे का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में किया है। वर्तमान में वे अनुविभागीय अधिकारी के पद पर मुलताई, जिला बैतूल में पदस्थ हैं। उनकी इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायी मानते हुए समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और इष्ट मित्रों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्रुतिका चौरे की छोटी बहन डॉ. मानसी चौरे ने भी सहभागिता की। डॉ. मानसी का चयन भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हुआ है और वर्तमान में वे ललितपुर में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को मोटिवेट करते हुए उन्हें शिक्षा और लक्ष्य प्राप्ति के प्रति जागरूक किया।










