---Advertisement---

आखिरकार पिंजरे में कैद हुई दहशत : दो माह से इलाकों में घूम रहे तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा

By
On:
Follow Us

इटारसी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों, पॉवरग्रिड, पथरोटा सहित आसपास के गांवों के लिए आज सुबह एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। पिछले लगभग दो माह से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर, पावरग्रिड और पथरौटा के रिहायशी इलाकों में लगातार अपनी मौजूदगी से दहशत मचा रहे एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आखिरकार सफलतापूर्वक पिंजरा लगाकर पकड़ लिया है।

दहशत को पिंजरे में कैद किया

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से स्थानीय ग्रामीणों और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा तेंदुए की मौजूदगी की सूचना लगातार मिल रही थी। यह तेंदुआ ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और उससे सटे पथरौटा के रिहायशी इलाके के साथ-साथ पावरग्रिड के क्षेत्र में भी नजर आ रहा था।

  • दो माह से थी दहशत : तेंदुए की इस निरंतर मौजूदगी के कारण पथरौटा, पांडरी सहित आसपास के गांवों में लोगों ने शाम होते ही घरों से निकलना कम कर दिया था। स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष डर का माहौल था।
  • सफलतापूर्वक ऑपरेशन : ग्रामीणों और कर्मचारियों की लगातार मिल रही शिकायतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के उस संभावित क्षेत्र में एक विशेष पिंजरा लगाया जहां उसकी आवाजाही सबसे अधिक थी।
  • राहत की सांस : आज सुबह तेंदुआ इस पिंजरे में कैद पाया गया। दहशत के पिंजरे में कैद होते ही पथरौटा, पांडरी और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अब पकड़े गए इस तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करा रही है, जिसके बाद इसे सुरक्षित रूप से दूरस्थ जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस सफल ऑपरेशन के लिए वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.