सिवनी मालवा। बानापुरा में श्री राम कथा सत्संग के द्वितीय दिवस पर शिव शक्ति के प्रसंग से कथा प्रारंभ हुई कथा व्यास भीलट देव मंदिर के महंत गोविंद दास ने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि हमारे इस संसार में आने का समय निश्चित है, 9 महीने में बच्चा जन्म ले लेता है। मगर इस संसार से जाने का समय निश्चित नहीं है, कभी भी किसी भी वक्त हमें संसार छोड़कर जाना पड़ता है।
महाराज ने परिवार को सामूहिक परिवार में हमें रहना चाहिए मां पिता से अधिक से प्रीति रखना चाहिए और बेटी से अधिक बहू से प्रेम रखना चाहिए। बहन से अधिक देवरानी को स्नेहा रखें, इससे परिवार में प्रेम बढ़ता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सदैव सम्मान करें और हमें कुटुंब प्रबोधन पर जोर देना चाहिए आज कथा का द्वितीय दिवस था, कल राम जन्मोत्सव मनाया।










