इटारसी। शहर की प्रमुख संस्था अंजुमन नूरुल इस्लाम कमेटी, इटारसी ने आगामी ईद-उल-फितर के पावन पर्व को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कमेटी ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को एक पत्र सौंपकर शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय की आधिकारिक सूचना दी गई है।
नमाज का समय और स्थान, चांद दिखने के आधार पर (संभावित तारीख 20 या 21 मार्च)
नई ईदगाह, नाला मोहल्ला सुबह 08:30 बजे , जामा मस्जिद, 5वीं लाइन सुबह 08:45 बजे, मोहम्मदी मस्जिद, पीपल मोहल्ला सुबह 08:45 बजे , सुन्नी ईदगाह मस्जिद लक्कड़गंज सुबह 09:00 बजे,।
प्रशासन से व्यवस्थाओं की मांग
कमिटी के सदर (अध्यक्ष) मो. अयूब खान द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में नगरपालिका प्रशासन से ईद के दृष्टिगत विशेष व्यवस्थाओं की मांग की गई है।
मुख्य मांगों में शामिल हैं
- ईदगाह और मस्जिदों के आसपास व्यापक साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था।
- नई ईदगाह नाला मोहल्ला में मुरम डलवाने की आवश्यकता।
- ईदगाह से कब्रिस्तान तक के अधूरे रोड निर्माण को जल्द पूर्ण कराना।
कमेटी ने इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एसडीओपी (SDOP) और थाना प्रभारी को भी प्रेषित की है ताकि सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे। अंजुमन नूरुल इस्लाम कमेटी ने सभी नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।








