इटारसी। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूटी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक अठोत्रा एवं विशेष अतिथि सीएमओ ऋतु मेहरा रही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एनपी चौधरी ने पुष्पगुच्छ एवं स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य चौधरी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों में श्याम सावरकर (लड़कों में) एवं अनुराधा राजपूत (लड़कियों में) ने विद्यालय टॉपर्स में अपना नाम शामिल करते हुए मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त की है।
मुख्य अतिथि अठोत्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं। ऋतु मेहरा ने सांदीपनि विद्यालय के पूरे स्टाफ को बधाई दी।प्राचार्य चौधरी ने इस उपलब्धि का श्रेय कक्षा 12 वीं वाणिज्य संकाय की शिक्षिका अमृता मालवीय, कमल पवार एवं सहभागी पूरे स्टाफ की कड़ी मेहनत को दिया। इस अवसर पर बोर्ड प्रभारी शैलजा सोनी, विकास साहू, देवेंद्र पटेल सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।









