इटारसी। मालवीय गंज स्थित प्रसिद्ध श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर में रविवार, 15 मार्च को एकादशी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री सीताराम सत्संग परिवार और बूढ़ी माता मंदिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्री रामचरितमानस सत्संग (श्री नट्टी रामायण जी) का आयोजन होगा।
मंदिर समिति के सचिव जगदीश मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस सत्संग की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें तीन जिलों के रामचरितमानस के मूर्धन्य विद्वान प्रवक्ता, गायक साधक और भक्त शिरकत करेंगे। श्री सीताराम सत्संग परिवार ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।








