सिवनी मालवा। हरदा में करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ बाह्मण समाज, लौवंशी समाज, रघुवंशी समाज, गौर समाज एवं सभी समाज के लोग दो पीपल बाबा पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण ठंग से तहसील आफिस पहुंचे। यहां एसडीएम सरोज सिंह परिहार को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में 13 जुलाई 2025 को क्षत्रिय करणी सेना के हरदा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं आंसू गैस का प्रयोग, छात्रावास में जाकर लाठीचार्ज एवं आम नागरिकों पर भी लाठीचार्ज की निंदा कर मामले की जांच एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर नर्मदापुरम की करणी सेना द्वारा उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर कोंदरसिंह मौर्य, शम्भू सिंह भाटी, रघुवीर राजपूत, डॉ. विशाल सिंह बघेल, सोनू भाटी, विकास पाठक, ईश्वर जमींदार, डॉ. पूनम राजपूत के साथ सर्व समाज के सैंकड़ों लोग तहसील कार्यालय पहुंचे।









