इटारसी। वार्ड 8 उत्तर बंगलिया की महिला भजन मंडली को विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने भजन सामग्री भेंट की।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Choure), उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बावरिया, महिला मोर्चा नगर महामंत्री राजकली बावरिया, भजन मंडली से गुंता वाघमारे, बसंती केवट, रेनू मेहरा, सुनीता मेहरा, सोमती मेहरा, देवकी मेहरा, सुनीता झरबड़े सहित अन्य मौजूद थे। ज्ञात हो कि बीते दिनों वार्ड की महिला भजन मंडली ने वार्ड पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा भजन सामग्री दिलाने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के समक्ष महिला मंडल की बात रखी। इस पर विधायक ने तत्काल महिला मंडल को भजन सामग्री उपलब्ध कराई। ढोलक, मंजीरे सहित अन्य भजन सामग्री पाकर महिला मंडल अत्यंत प्रसन्न हुआ और विधायक डॉ. शर्मा का आभार माना।
भजन सामग्री पाकर प्रसन्न हुई मंडल की महिलाएं, कहा धन्यवाद


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







