इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की महिला इकाई, इटारसी ने शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को अपनी मासिक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक श्रीमती अर्चना अग्रवाल के निवास पर संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नवरात्रि में गरबा कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार करना था। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर योजना बनाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, सचिव श्रीमती डॉली गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजीता सोनी, सहसचिव श्रीमती वर्षा अग्रवाल सहित कार्यकारिणी की कई सदस्य, जैसे श्रीमती रीना अग्रवाल, श्रीमती विनीता गर्ग, श्रीमती आशा भारद्वाज, श्रीमती रीना बंग, श्रीमती दमयन्ती सैनी, श्रीमती जय श्री महंत, श्रीमती वनिता अग्रवाल, श्रीमती भावना अग्रवाल और श्रीमती अर्चना अग्रवाल उपस्थित रहीं।









