---Advertisement---

वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवान होगा, देशभक्ति के तरानों से गूंजा ऑडिटोरियम

By
On:
Follow Us
  • नर्मदांचल म्यूजिक अकादमी ने आयोजित की एक शाम देशभक्ति गीतों के नाम

इटारसी। यहां के कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में जब देशभक्ति के तराने गूंजे, तो पूरा माहौल जोश और जुनून से सराबोर हो गया? अवसर था नर्मदांचल म्यूजिक अकादमी द्वारा आयोजित एक शाम देशभक्ति गीतों के नाम कार्यक्रम का, जहां सुरों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम प्रकट किया गया।

सुरों से सजी शाम, तिरंगे के रंग में डूबा मंच

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगीत संस्था नर्मदांचल म्यूजिक अकादमी ने इस गौरवमयी परंपरा को जारी रखा। तिरंगे के रंगों से सजे भव्य मंच पर कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया? कार्यक्रम में संदेशे आते हैं, जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा, चिट्ठी आई है और ऐ मेरे प्यारे वतन जैसे कालजयी गीतों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान जन गण मन से हुई।

इन कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू

राजेश सिंह, किशोर सीरिया, विनोद पांडेय, चंद्रेश मालवीय, विशाल आमले, विशाल गंगलानी, अंकिता श्रीवास्तव, कमलेश मनवारे, सुनील चौहान, मो. अकरम, जितेन्द्र ओझा, योगेश पुरकर संजू, कुलभूषण मिश्रा और आस्तिक ओझा ने अपनी आवाज से सभागार को तालियों की गडग़ड़ाहट से भर दिया?

अतिथियों ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के ज्ञानेन्द्र पांडेय, अनिरुद्ध शुक्ल अशोक सक्सेना एवं राजकुमार दुबे रमेश चांडक, श्रीमती नीलम गांधी, प्रवीण गांधी, श्रीमती आशा सोनी, संजय वाजपेयी, वीरेन्द्र अग्रवाल, सहित राहुल चौरे, बेनी शंकर शर्मा, अनिल झा, सुधांशु मिश्र, लखन बैस, जितेन्द्र राजवंशी और सज्जन लोहिया ने बतौर अतिथि उपस्थिति दर्ज कराकर कलाकारों की हौसला अफजाई की?

सफलता में इनका रहा सहयोग

इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी सदस्य अखिल दुबे, अनिल राठी, पप्पू भाई, बृजेश गुप्ता, रघुराज बघेल और संतोष पटेल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन तक देशभक्ति का ऐसा ज्वार उठा कि हर दर्शक राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया?

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.