सिवनी मालवा। सजग युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। मंडल के सदस्य कमलेश लोवंशी ने आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाभरा गांव में हुआ था। सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में चंद्रशेखर आजाद ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल रहे असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया।
इस आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें पहली बार अंग्रेज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भारत की आजादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिकारी हुए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हीं में से एक थे चंद्रशेखर आजाद, जिनका नाम आज भी साहस और बलिदान का प्रतीक है। वह सिर्फ एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे, जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर ईश्वरदास जमींदार, बुदेश गौर, कमलेश लोवंशी, प्रदीप, तुषार लोवंशी, राजू रघुवंशी, जितेंद्र जमींदार, अनिल लोवंशी, आदित्य सोनी, मानू लोवंशी, छोटू धपाडिय़ा, विनय लोवंशी, अर्पित, अखिल सहित सजग युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।










