पिपरिया। यहां के टॉवर मोहल्ला में एक घर में घुसकर अज्ञात चोर करीब तीन लाख रुपए कीमत के आभूषण चुरा ले गये हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टॉवर मोहल्ला निवासी इंदु पिता विपिन वर्मा, 30 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये हैं। घटना 20 फरवरी की बतायी जाती है। फरियादी ने 26 फरवरी को थाना स्टेशन रोड पिपरिया में मामला दर्ज कराया है।
थाना स्टेशन रोड पिपरिया थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने बताया कि फरियादी का एक मकान दूसरी जगह बन रहा है, एक में रहते हैं और घर से निर्माणाधीन मकान में आना जाना करते हैं। घटना के वक्त घर में ताला लगा था। चोरों ने सूने मकान से सोने के दो हार, सोने की चूडिय़ा, सोने की अंगूठी, चांदी के करधन और पायल आदि चुरा ले गये हैं।






