इटारसी। इटारसी में मालवीयगंज के बूढ़ी माता मंदिर क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। फरियादी के घर से सोने-चांदी के पुराने जेवर और नगदी चोरी होने की घटना दर्ज की गई है। घटना 11 सितंबर 25 के 15:11 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। फरियादी ने 03 अक्टूबर 25 के दोपहर 12:30 बजे पुलिस को सूचना दी।
फरियादी देवेन्द्र पिता बंशीलाल यादव, उम्र 48 साल, निवासी वार्ड नं. 19 बूढ़ी माता मंदिर के पास एम आईजी 2 ने बताया कि अज्ञात ने उनके घर से सोने-चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवर एवं नगदी कुल सहित 1,80,276 रुपए की चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।








