सिवनी मालवा। यहां इन दिनों मिट्टी के ट्रकों की लगातार खेप आ रही है जिसे स्थानीय व्यापारी चने में मिलाकर रातों रात मालामाल हो रहे हैं। पूरे मामले का पता तब चला जब शासकीय टेग लगी चने की बोरियां मीरा एसोसिएट वेयर हाउस से बोरियों को ट्रकों में भरा जा रहा था तो इसकी भनक प्रशासन को लग गई। तत्काल मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम को देखते ही व्यापारी सहित ट्रक डाइर्वर एवं हेल्पर मौके से भाग खड़े हुए। एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने वेयर हाउस संचालक को बुलाया। मंडी में व्यापारियों की मिली भगत से शासन को लंबे समय से चूना लगाया जा रहा है। देर रात दो ट्रकों को पुलिस थाने में लाकर वेयर हाउस कार्पोरेशन के अधिकारियों ने पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया।
मध्यप्रदेश स्टेट कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक नगीन वर्मा ने बताया कि शासकीय चना ट्रक में रखा होने की सूचना मिली थी। मीरा एसोसिएट वेयर हाउस है जिसके ओनर सचिन मोदी हैं, मैंने देखा कि यहा दो ट्रक खड़े हुए हैं, दोनों ट्रक अधूरे लोड खड़े हैं और ड्राईवर भाग चुके हैं। ट्रक भी अन्य जगह खड़े हुए थे। जब गोदाम में पहुंच कर देखा कि स्टैक की जांच की एक स्टेक पालीवाल वेयर हाउस की दिखी। शंका होने पर हमने वेयर हाउस सील कर दिया है। प्रथम दृष्टया यह समझ में आता है कि मामला पूरा चोरी का है और जांच में यही चीज सामने आएगी। इसमें गोदाम संचालक के गोदाम में गाड़ी लोड हो रही है, वो भी रात के समय तो चोरी का मामला समझ में आता है। वन वाई वन स्टाक जांच की जाएगी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।









